धनबाद, मई 21 -- पंचेत, प्रतिनिधि। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत डीवीसी पंचेत की ओर से बुधवार को रैली निकाली गई। इसके बाद डीवीसी हाई स्कूल में महावारी स्वच्छता जागरुकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 9 वीं एवं 10 वीं छात्राओं ने भाग लिया। उद्घाटन दीप मुख्य अतिथि डॉ टी वाइन, सीएसआर मैनेजर शांता सोरेन, मैनेजर (एचआर) विवेक सिंह, प्रधानाध्यापक मनोज गोप, अनिता कुमारी ने संयुक्त रुप से प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों को महावारी के समय क्या करें, क्या न करें, होने वाली परेशानी, खानपान, उचित देखभाल, आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वच्छता का संदेश मौके पर डॉ यू कुमार, कमल मंडल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...