पंचेत निवासी 12 वर्षीय बच्चा जेई से पीड़ित
धनबाद, सितम्बर 27 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिले में शनिवार को जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) का दूसरा मामला सामने आया है। पंचेत निवासी 12 वर्षीय मोहित टुडू जेई से संक्रमित पाया गया है। महादेव टुडू के बेटे मोहित को शुक्रवार को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था। शिशु रोग विभाग में उसका इलाज चल रहा है। जेई के संदेह में डॉक्टरों ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग में उसकी जांच कराई। शनिवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग में चिंता बढ़ गई है। इससे पहले तेलमच्चो निवासी 12 वर्षीय किशोर कन्हाई तुरी में जेई संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसमें जेई के लक्षण पाए थे। इसके बाद सैंपल जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजा गया। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि रिपोर्ट आने से पहले ही शुक्रवार सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.