धनबाद, अगस्त 20 -- मैथन/पंचेत, हिटी। लगातार बारिश से जिले के दो बड़े डैम में भी पानी का स्तर बढ़ रहा है। बुधवार को पंचेत डैम का गेट खोला गया। पंचेत डैम के आठ गैलरी और पांच गेट खोले गए हैं। हल्का पानी छोड़ा जा रहा है। शाम को आउटफ्लो घट कर 36000 एकड़ फीट हो गया। गेट खोलने के पहले पंचेत डैम का जलस्तर 407.38 फीट, आउट फ्लो 55501 एकड़ फीट है जबकि खतरे के निशान 425 फीट है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लूसी) और डीवीसी अधिकारी के अनुसार दोनों डैम का जलस्तर खतरे के निशान से औसतन 20 फीट कम है। बुधवार को मैथन डैम का जलस्तर 471.92 फीट रिकॉर्ड किया गया। यह भी पढ़ें- पतरातू डैम का चार फाटकों को खोलकर 800 क्यूसेक मीटर प्रति घंटा किया जा रहा है जल निकासी आउट फ्लो 5983 एकड़ फीट है। जबकि खतरे का निशान 495 फीट है। यानी खतरे का निशान अभी 24 फीट दूर है। यह भी पढ़ें-...