दुमका, जून 6 -- उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शनिवार को मसलिया प्रखंड के हारोरायडीह पंचायत भवन में आयोजित अबुआ जाति-निवासी प्रमाण-पत्र विशेष शिविर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने लाभुकों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार यह महत्वाकांक्षी अबुआ जाति-निवासी प्रमाण-पत्र अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को उनके पंचायत स्तर पर ही जाति एवं निवासी प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन को प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े तथा उन्हें सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। उपायुक्त ने कहा कि जाति एवं निवासी प्रमाण-पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावे...