साहिबगंज, जून 14 -- साहिबगंज। आम नागरिकों को आगामी शैक्षिक सत्र, विभिन्न नियुक्तियों, छात्रवृत्तियों एवं अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत जिले की सभी पंचायतों में जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- महेशपुर में 15 से 17 जून तक लगेगा विशेष पंचायतवार शिविरविशेष शिविर की जानकारी यह विशेष शिविर दिनांक 15 जून, 16 जून एवं 17 जून को जिला अंतर्गत सभी पंचायत सचिवालयों में प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। शिविर के दौरान पंचायत सचिवालय में प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं वीएलई/सीएससी संचालकों आवे...