देवघर, दिसम्बर 13 -- पालोजोरी। मनरेगा योजना में पारदर्शिता लाने व जनोपयोगी बनाने के मकसद से पालोजोरी के चार पंचायतों में पंचायत स्तरीय मनरेगा जन-सुनवाई हुई। चार पंचायतों में कुल 88 मामले उठे, उसमें 81 मामलों का पंचायत स्तर पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि 7 मुद्दे को प्रखंड स्तरीय जन-सुनवाई के लिए अग्रसारित कर दिया गया। जिन 7 मुद्दों को प्रखंड स्तरीय जन-सुनवाई में अग्रसारित किया गया है, वह सभी मुद्दे पालोजोरी पंचायत से जुड़े हैं। गुरुवार को प्रखंड के पालोजोरी, सिमलगढ़ा, सगराजोर व पथरघटिया पंचायत में मनरेगा जन-सुनवाई हुई। पालोजोरी पंचायत में 34, सिमलगढ़ा पंचायत में 19, सगराजोर पंचायत में 18 जबकि पथरघटिया पंचायत में 17 मुद्दे सामने आए, इनमें सगराजोर, सिमलढ़ा व पथरघटिया के सभी उठे मुद्दे का निराकरण पंचायत स्तरीय जन-सुनवाई में कर दिया गया। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.