मुंगेर, मई 11 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के मोहनपुर गांव स्थित अमर शहीद लेफ्टिनेंट नवीन मेमोरियल संस्था के मेमोरियल हॉल में औड़ाबगीचा पंचायत स्तरीय जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में वर्ग षष्ठम से 12वीं तक के कुल 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा का आयोजन संस्था के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों की निगरानी में किया गया। जांच परीक्षा में पूर्व से चयनित छात्र-छात्राओं के साथ वर्ग षष्ठम के नए विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। वर्ग सप्तम की छात्रा परी कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं वर्ग षष्ठम में संजली कुमारी और सोनाली कुमारी ने संयुक्त रूप से 68 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि शुभम कुमार को 72 प्रतिशत अंक मिले। परीक्षा में वर्ग सप्तम से सोनाली कुमारी, परी कुमारी और रोनित कुमार, वर्ग अष्टम से ब्यूटी कुमारी, अंकुश ...