मुंगेर, मई 28 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सौरभ निधि की अध्यक्षता में प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें जिले में पंचायत से लेकर जिला संगठन के पूर्ण गठन एवं विस्तार पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- पार्टी विरोधी गतिविधि वाले प्रखंड अध्यक्ष स्वीकार नहीं: विधायकबैठक के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि जमालपुर के विधायक नचिकेता मंडल मौजूद रहे । पार्टी के 9 प्रखंड एवं 5 नगर समितियो के अध्यक्षों ने संगठन विस्तार पर चर्चा कर अपनी राय से जिलाध्यक्ष को अवगत करवाया। जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने कहा कि, जनता दल यूनाइटेड के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बावजूद भी पार्टी की मजबूती में कहीं अंतर नहीं होगी। नीतीश कुमार लगातार बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी...