लखनऊ, दिसम्बर 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पंचायत से पार्लियामेंट की कहावत कही जाती है, उसके प्रतीक हैं पंकज चौधरी। वह सरल, हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के नेता हैं। सात बार एक ही सीट से सांसद चुना जाना उनके कुशल नेतृत्व और जनता के विश्वास का प्रमाण है। सपा सरकार के दौरान श्रवण साहू हत्याकांड का जिक्र करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि जब मैं 2017 में पहली बार चुनावी सिलसिले में लखनऊ आया था तो सुबह सुनने को मिला कि भरे बाजार एक व्यापारी श्रवण साहू की गोलियां मार का हत्या कर दी गई है। सपा सरकार में जनता परेशान थी, माफिया राज था, निवेशक नहीं आ रहे थे। राम मंदिर आंदोलन को भी आपने देखा है। हजारों भक्तों ने लाठियां खाई, गोली खाई। तब जाकर राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर को मंदिर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.