बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- पंचायत सेवक ने किया 12.73 लाख का गबन, कार्रवाई की अनुशंसा साढ़ू के नाम से पंचायत भवन योजना की राशि निकाली योजनाओं की कटौती राशि भी नहीं करायी जमा 6 माह पहले हुए रिटायर पर नहीं दे रहे प्रभार रिटायरमेंट की राशि का भुगतान करने के लिए बीडीओ को बेटे के माध्यम से दिला रहे धमकी बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। गिरियक प्रखंड के पंचायत सचिव विपिन कुमार द्वारा 12 लाख 73 हजार 863 रुपये गबन का मामला प्रकाश में आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ पवन कुमार ठाकुर ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) मनोहर कुमार साहू को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। वहीं, डीपीआरओ ने बताया कि मामले की फाइल खंगाली जा रही है। दोषी पर हर हाल में कार्रवाई तय है। बीडीओ पवन कुमार ठाकुर ने बताया कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए द...