नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन का इंतजार हो रहा है। इस सीरीज के पिछले चारों सीजन ने ऑडियंस पर अपनी छाप छोड़ी है। सीरीज का किरदार हर घर की पहचान बन गया है। सचिव जी से लेकर प्रधान जी तक के किरदार ऑडियंस के लिए यादगार बन गए। कहानी को आगे बढाने के लिए पांचवें सीजन का एलान बहुत पहले हो गया था। अब ऑडियंस इंतजार में बैठी थी। लेकिन अब ये नया सीजन जल्द दस्तक देने वाला है। ताजा खबरों के मुताबिक अक्टूबर और नवंबर 2026 के बीच पंचायत सीजन 5 स्ट्रीम किया जाएगा।पंचायत सीजन 5 आ रहा है इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए पंचायत सीजन 5 के डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने कहा कि सीरीज की एडिटिंग चल रही है। सटीक रिलीज डेट के बारे में बताया पाना मुश्किल है।ये सीरीज अक्टूबर-नवंबर 2026 के बीच दस्तक देगी। डायरेक्टर ने आगे नए सीजन की क...