कानपुर, जून 17 -- बिठूर, संवाददाता। बिठूर क्षेत्र के एक गांव में जनगणना करके लौट रही पंचायत सहायक को तीन लड़कों ने रोक लिया और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर पंचायत सहायक के साथ उसके भाई को पीट दिया। पीड़िता ने घटना की तहरीर सिंहपुर पुलिस चौकी में दी है। पंचायत सहायक गांव में जनगणना के कार्यक्रम में लगी है। रविवार की शाम को पंचायत सहायक काम करके वापस अपने भाई के साथ घर लौट रही थी। सूनसान जगह पर तीन युवकों ने बाइक रोक ली। पंचायत सहायक से अभद्रता करने लगे। जबरन हाथ पकड़ लिया जिसपर भाई के साथ पंचायत सहायक ने विरोध किया। तो तीनों ने भाई-बहन को पीट दिया और धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता नेसिंहपुर पुलिस चौकी में।तहरीर दी। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्द...