कन्नौज, जून 18 -- कन्नौज,संवाददाता। पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया के बीच जिले की पांच ग्राम पंचायतों में चयन को लेकर उठे विवादों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शिकायतों और प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद इन ग्राम पंचायतों में भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। वहीं अन्य 43 ग्राम पंचायतों में नियुक्ति प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।पंचायती राज विभाग के मुताबिक रिक्त पदों को भरने के लिए जिले की 48 ग्राम पंचायतों में भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई थी। इनमें से 43 ग्राम पंचायतों में अभ्यर्थियों के आवेदन, शैक्षिक अभिलेखों और मेरिट का परीक्षण कर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026 : यूपी में लोअर पीसीएस भर्ती में वैकेंसी की संख्या में बंपर इजाफा हालांकि पांच ग्राम पंचायतों में ...