गंगापार, अक्टूबर 2 -- विकास खंड कोरांव के धोबहट ग्राम सभा में पंचायत सहायक की भर्ती में धांधली का आरोप लगा है। एक अभ्यर्थी का आरोप है कि मेरिट में उसका नाम सबसे ऊपर होने के बावजूद मेरिट में कम नम्बर वाली एक अभ्यर्थी को पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति दे दी गई है। जिलाधिकारी प्रयागराज को शिक़ायती पत्र देने के बाद जब सुनवाई नहीं हुई तो अभ्यर्थी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। धोबहट ग्राम सभा में बीते जून माह में पंचायत सहायक पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। ग्राम सभा के अतुल कुमार पाल का कहना है कि ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक ने मेरिट लिस्ट को दरकिनार करते हुए एक अन्य अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...