मथुरा, नवम्बर 18 -- जिले की 25 ग्राम पंचायतों में एक-एक पंचायत सहायक के पदों पर नियुक्ति पंचायत राज विभाग मानदेय पर करेगा। जिसके आवेदन 18 व 19 नवम्बर को ग्राम पंचायतें मुनादी कराके सूचना ग्रामीणों को दी जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि आवेदन को उनके राजीव भवन, ब्लाक कार्यालय, ग्राम पंचायत कार्यालय पर 19 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक जमा किए जाएंगे। प्राप्त आवेदन की मेरिट लिस्ट 7 से 15 दिसम्बर तक जिला समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। 16 से 22 दिसम्बर तक मेरिट लिस्ट का परीक्षण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा। उसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा चयनित अभ्यर्थी को 23 से 27 दिसम्बर तक नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.