जमशेदपुर, दिसम्बर 3 -- पंचायत सहायकों और मोबलाइजरों ने शिकायत की है कि उन्हें पंचायत सचिवालय में बैठने के लिए जगह नहीं दी जा रही है। इसके कारण लोगों की योजनाओं से संबंधित फॉर्म भरने सहित अन्य कार्य करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पंचायत सचिवालय में कमरा खाली रहने के बावजूद यह स्थिति है। वे मंगलवार को अपनी कई अन्य समस्याओं को लेकर पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। जिला पंचायती राज पदाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रधान सहायक के समक्ष उन्होंने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। उनका यह भी आरोप है कि करीब 4 माह से उन्हें मानदेय नहीं दिया गया है। उनकी एक अन्य शिकायत यह भी है कि जिन पंचायतों में मुखिया महिला हैं, वहां उनके पति आदेश चला रहे हैं, इससे भी उन्हें परेशानी हो रही है। फिलहाल जिले में 497 पंचायत सहायक और 145 मोबलाइजर हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.