बलिया, मई 19 -- बलिया, संवाददाता। स्थायी सेवा, समान वेतन और सर्वे कार्यों से मुक्ति आदि मांगों को लेकर पंचायत सहायक यूनियन ने मंगलवार को विकास भवन में प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी, सीडीओ तथा डीपीआरओ को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वह व्याप्क आंदोलन को बाध्य होंगे। पंचायत सहायकों ने कहा कि वर्षों से ग्राम सचिवालयों में कार्य करने के बाद भी उन्हें आज तक स्थायी सेवा, उचित मानदेय एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। मांग किया कि उनकी सेवा नियमावली बनाकर स्थायी सेवा, नौकरी एवं सुरक्षा प्रदान की जाए। यह भी पढ़ें- वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक बनाने की मांग साथ ही स्वास्थ्य बीमा एवं आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ दिया जाए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त हो...