पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने समेत पांच मांगों को लेकर दिया अल्टीमेटम
बलरामपुर, अगस्त 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश ने मानदेय बढ़ाने, स्थायीकरण समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को अल्टीमेटम ज्ञापन भेजा। संगठन ने शासन को एक सप्ताह का समय देते हुए मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर सात सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डेन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पंचायत सहायकों की समस्याओं को लेकर संगठन की ओर से इससे पहले एक जून को मांग पत्र और अल्टीमेटम ज्ञापन दिया गया। इसके बाद तीन जून को शासन स्तर पर पंचायत सहायक प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता हुई थी। इसमें प्रमुख सचिव पंचायती राज विभाग ने मांगों के समाधान के लिए दो माह का समय मांगा। संगठन का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.