रांची, जून 23 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के नवपदस्थापित बीडीओ अनिल कुमार मिंज से पंचायत सहायक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शिष्टाचार मुलाकात की। संघ के अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में पहुंचे सहायकों ने बीडीओ का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान पंचायत सहायकों ने पंचायत स्तर की समस्याओं और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की। बीडीओ ने सभी सहायकों से समन्वय बनाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर कई पंचायत सहायक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बांका: पीएम आवास और पंचायत कर्मियों के साथ बैठक करेंगे बीडीओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...