लखनऊ, सितम्बर 7 -- इको गार्डन में सोमवार को पंचायत सहायक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे पंचायत सहायकों ने एकजुट होकर सरकार से मानदेय बढ़ाने समेत सेवा से जुड़ी पांच सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की। पंचायत सहायकों का कहना है कि वे लंबे समय से ग्राम पंचायत स्तर पर ऑनलाइन और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें महज छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। यूनियन के मुताबिक पंचायत सहायक कल्याण समिति, पंचायत सहायक संगठन एवं पंचायत सहायक एकता वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आंदोलन का उद्देश्य पंचायत सहायकों की वर्षों से लंबित मांगों के समाधान के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। पंचायत सहायकों के यूनियन ने पंचायत सहायकों की ...