सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- पंचायत सहायकों ने गुरुवार को मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कम मानदेय के कारण जीवन यापन में आ रही परेशानियों को उजागर किया। पंचायत सहायकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि हम ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ग्राम पंचायत सचिवालय में ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करते हैं और हमारे से अन्य विभागों का कार्य भी लिया जाता है। इन सभी कार्यों को ईमानदारी से पूरा करने के बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय मिलता है।वर्तमान में मात्र छह हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जो वर्तमान महंगाई में परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पर्याप्त नहीं है। कम मानदेय के कारण घरवाले भी उन्हें यह काम छोड़कर कोई सम्मानजनक मानदेय वाला दूसरा काम ढूंढने की सलाह द...