मेरठ, जून 1 -- ग्राम पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ोतरी की मांग तेज कर दी है। सोमवार को ग्राम पंचायत सहायक बड़ी संख्या में जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी से मुलाकात की। ग्राम पंचायत सहायकों ने कहा कि उन्हें पंचायत सहायक के रूप में बहुत काम करना पड़ता है लेकिन उनका मानदेय बहुत कम है। वे लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि वे इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व तक जल्द ही उनकी मांगों को पहुंचाएंगे। प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों के लिए सकारात्मक कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- पंचायत सहायकों का हल्ला बोल, मांगों को लेकर मुख्यालय में गरजे पंचायत सहायकों की भी पीड़ा भी जरूर सुनी जाएगी। यह भी पढ़ें- पंचायत सहायकों ने कार्य बहिष्कार कर उठाई वेतन...