एटा, जून 1 -- पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार को जिले के सभी पंचायत सहायकों ने विकास भवन परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम/डीपीआरओ राजकुमार मौर्य को सौंपा। पंचायत सहायकों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पंचायत सहायक प्रदेश की ग्राम पंचायतों में विभिन्न डिजिटल, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों का निरंतर निर्वहन कर रहे हैं। पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं एवं डिजिटल सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में पंचायत सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उसके बाद भी वर्तमान मानदेय एवं सेवा शर्तें अत्यंत अपर्याप्त एवं असंतोषजनक हैं। यह भी पढ़ें- पंचायत सहायकों ने कार्य बहिष्कार कर उठाई वेतन वृद्धि की मांग पंचायत सहायकों को प्रति...