पंचायत सहायकों ने उपकरण और मानदेय भुगतान को लेकर सौंपा पत्रक
गाजीपुर, जून 5 -- जखनिया। पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश के जखनियां ब्लॉक अध्यक्ष नूरुल हसन अंसारी के नेतृत्व में पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत को पत्रक सौंपकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। पत्रक में कहा गया कि पंचायत सहायकों से आयुष्मान कार्ड, एग्रीस्टैक, फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री, जीरो पॉवर्टी सहित कई ऑनलाइन कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें आवश्यक उपकरण, स्मार्टफोन और मोबाइल रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। साथ ही मानदेय भुगतान की कोई निश्चित तिथि न होने से भुगतान में लगातार देरी हो रही है। संगठन ने आरोप लगाया कि कई ग्राम पंचायतों में वर्षों से मानदेय लंबित है, जबकि अन्य भुगतान समय से किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों ने एडीओ को दिया ज्ञापन पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.