हरदोई, मई 19 -- टड़ियावां। पंचायत सहायकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ इन्द्रसेन नाथ को ज्ञापन सौंपा है। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के बैनर तले दिए गए ज्ञापन में जनगणना कार्य सहित अन्य अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए उचित मानदेय और आवश्यक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। पंचायत सहायकों से लगातार जनगणना, आयुष्मान कार्ड, परिवार पंजीकरण, प्रमाण पत्र निर्माण समेत कई प्रशासनिक कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन उनके अनुरूप संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। पंचायत सहायकों का कहना है कि कई कार्यों के लिए उन्हें अपने निजी संसाधनों और खर्च का उपयोग करना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। साथ ही अतिरिक्त कार्यों के लिए अलग से किसी मानदेय या प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था भी नहीं है। ज्ञाप...