शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि अधिकारी सत्येंद्र पाल सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने पंचायत सहायकों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र के सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराएं। इसके अभाव में किसान सम्मान निधि और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। अधिकारियों ने कहा कि रजिस्ट्री न होने पर किसानों को अनाज वितरण और कृषि संबंधित सुविधाओं में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...