गढ़वा, फरवरी 14 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के सभागार आयोजित में चार दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के द्वारा आयोजित किया गया था। उसमें मास्टर ट्रेनर सत्येंद्र प्रजापति के द्वारा पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव और सहायक के बीच पंचायत के सर्वांगीण विकास में पंचायत सहायक के कार्यों का जिक्र किया गया। पंचायत के विकास में सहायकों के योगदान की जानकारी से भी अवगत कराया गया। सत्येंद्र ने कहा कि अब पंचायत सहायकों की जिम्मेवारी बढ़ गई है। मुखिया और पंचायत सचिव को पंचायत कार्यों में सहायकों को अधिक से अधिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर देने के लिए कहा गया है। प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी पंचायत सहायकों के द्वारा मॉडल हेल्प डेक्स सहित अन्य के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित पंचायत के मुखिया बेबी दे...