पंचायत सहायकों का सात सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना
कन्नौज, सितम्बर 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आवाहन पर पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में होने वाले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के संबंध में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है। पत्र में पंचायत सहायकों ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर शासन एवं विभाग द्वारा सौंपे गए विभिन्न ऑनलाइन, डिजिटल और प्रशासनिक कार्यों का वह लगातार निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी सेवा से जुड़ी समस्याओं और मांगों का समाधान नहीं किया गया है। यूनियन ने प्रमुख रूप से पांच मांगें रखी हैं। इनमें मुख्यमंत्री से पंचायत सहायकों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात कराने, मानदेय बढ़ाकर ग्राम पंचायत सचिव के समान करीब 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने अथवा प्रदेश में निर्धारित न्यूनतम कुशल मजदूरी के बराबर मानदेय देने की मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.