मिर्जापुर, जून 3 -- हलिया। पंचायत सहायक अल्प मानदेय और सेवा संबंधित समस्याओं को लेकर मंगलवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। साथ ही ब्लाक कार्यालय पहुंच कर पंचायत सहायकों ने बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी को संबोधित अपनी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव को सौंपा। पंचायत सहायकों ने पत्रक के माध्यम से कहा है कि संसाधनों की कमी बावजूद अत्यंत अल्प मानदेय,सेवा संबंधी समस्याओं के बावजूद शासन से निर्धारित कार्य पूरा दिनरात परिश्रम कर रहे हैं। एक जून से मोबाइल आधारित समस्त कार्यों एवं ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया प्रारंभ हो गया है। उन्होंने तल्ख भरे लहजे में कहा कि मांगों के पूर्ण होने तक बहिष्कार पर रहेंगे। यह भी पढ़ें- छह सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन, लखनऊ कूच की चेतावनी साथ ही चेताया है कि आगामी दो माह ...