देवघर, फरवरी 23 -- प्रखंड सभागार में मुखिया, पंचायत सचिव व पंचायत सहायकों को दिए जा रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हुआ। इस दौरान प्रशिक्षक राजीव रंजन, लल्लन मिश्रा व नीतू कुमारी ने चार दिनों तक अलग-अलग तरीके से पंचायतीराज द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के संचालन एवं उनके अधिकार कर्तव्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में ग्राम सभा का आयोजन, योजनाओं में लाभुकों का चयन, योजनाओं की मॉनिटरिंग के अलावे सरकार व अन्य विभाग से पंचायत में योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। वहीं पंचायत सहायकों को पंचायत में हेल्प डेस्क के माध्यम से जनसमस्याओं को पंजीकृत करने, योजनाओं को समाज के पिछड़े दबे कुचले व गरीबों के लिए उपलब्ध कराने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्...