सहरसा, मई 10 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। मुख्य सचिव पटना के निर्देश पर जिलाधिकारी सहरसा दीपेश कुमार द्वारा आगामी 19 मई को पंचायत सरकार भवन मंगवार परिसर में सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्देश जारी किया गया है। पंचायत स्तर पर आमजनों की शिकायतों को सरल तरीके से सुनने एवं उसके त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को पंचायत वार सहयोग शिविर लगाया जाएगा। शिविर में जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी समय पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर लोगों की जन समस्याओं का त्वरित निवारण करना है। शिविर में आम नागरिक अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। यह भी पढ़ें- पंचायत सरकार भवन में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर शिविर के सफल संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की ...