सहरसा, मई 7 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। भटोनी पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में अनियमितता की शिकायतों की जांच गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने की। जांच टीम का नेतृत्व एसडीओ आलोक राय कर रहे थे। टीम में राजस्व अधिकारी खुशबू कुमारी एवं भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दीपक कुमार शामिल थे। करीब डेढ़ घंटे तक चली जांच के दौरान निर्माण कार्य में कई गंभीर खामियां सामने आईं। जांच के दौरान अधिकारियों ने भवन के पिलरों, दीवारों और कमरों का बारीकी से निरीक्षण किया। कई पिलरों पर हथौड़ी से हल्की चोट करते ही सीमेंट और बालू झड़ने लगा, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। टीम ने भवन के विभिन्न हिस्सों की तकनीकी जांच की तथा निर्माण सामग्री का नमूना भी अपने साथ ले गई। अधिकारियों की इस कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी ...