गया, मार्च 9 -- फतेहपुर थाने के नगवां गांव में पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने, सरकारी कर्मियों और मजदूरों पर हमला व पथराव करने के आरोप में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें 16 नामजद सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। यह प्राथमिकी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी प्रमोद कुमार साव के आवेदन के आधार पर रविवार को केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि नगवां पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए मौजा नगवां की सरकारी भूमि का चयन किया गया। निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई बार निर्देश दिए गए। लेकिन, कुछ स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध करते हुए बार-बार कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। इसी बीच रविवार को पुनः पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू कराने...