खगडि़या, मई 17 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर में पंचायत सरकार भवन निर्माण क़ो लेकर जमीन की मापी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि अंचल प्रशासन द्वारा जमीन मापी की प्रक्रिया शुरु की गई है। जिससे भवन निर्माण को लेकर स्थल का सीमांकन किया जा सके। इधर स्थानीय लोगों ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनने से पंचायत के लोगों की सुविधा बढेंगी। इधर मापी के दौरान सीओ हरिनाथ राम, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आशीष कुमार झा, जूनियर इंजीनियर, संवेदक, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पंचायत सरकार भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज, जमीन मापी शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...