मोतिहारी, फरवरी 2 -- सुगौली, निसं। प्रखंड के बगही पंचायत के बगही गांव में पंचायत सरकार भवन का निर्माण नहीं कराए जाने को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मुखिया व अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि बगही पंचायत के चैनपुर गांव में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाना नियम विरुद्ध है। वहीं इसके निर्माण को लेकर वर्तमान मुखिया व सीओ बीडीओ के मिलीभगत से इसकी स्वीकृति दी गई है। जिससे ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया सह वरीय भाजपा नेता वैद्यनाथ झा,अब्दुल सत्तार, अमर यादव,ताज मोहम्मद, असगर अली, सतन यादव, मनोज झा आदि ने कहा कि बगही पंचायत में चैनपुर गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण की स्वीकृति देना ही अधिकारियों के मंशा पर सवाल खड़ा करता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.