हाजीपुर, फरवरी 26 -- वैशाली। संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र के अमृतपुर पंचायत में नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन पंचायत की मुखिया संगीता देवी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार,पंचायती राज पदाधिकारी, प्रमुख प्रतिनिधि मनीष तिवारी एवं समाजसेवी सिकंदर पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया संगीता देवी ने कहा कि पंचायत भवन के निर्माण से अब पंचायतवासियों को छोटे-बड़े कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित अनुशंसा, पेंशन आवेदन, आवास योजना, मनरेगा समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवश्यक कागजी प्रक्रिया अब पंचायत स्तर पर ही पूरी की जा सकेगी। प्रखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.