बक्सर, मार्च 16 -- लापरवाही जवहीं दियर, चंदा व अरक पंचायत में जमीन अधिग्रहित कर भेजी रिपोर्ट प्रखंड के सिर्फ चक्की पंचायत में हुआ है निर्माण, पर नहीं हुआ हैंडओवर फोटो संख्या- 14, कैप्सन- चक्की स्थित पंचायत सरकार भवन। डुमरांव/चक्की, हमारे प्रतिनिधि। पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में तेजी लाने के लिए सरकार लगातार जद्दोजहद कर रही है। लेकिन जिले का चक्की एक ऐसा प्रखंड है, जहां के तीन पंचायतों में अभी तक पंचायत सरकार भवन के निर्माण की प्रक्रियां शुरू नहीं हो पाई है। जिसके चलते एक छत के नीचे पंचायत के ग्रामीणों को सुविधा देने की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। चक्की प्रखंड में कुल चार पंचायत है। जवहीं दियर पंचायत की दूरी प्रखंड कार्यालय से लगभग 15 किलोमीटर है। छोटे-मोटे कार्यो को लेकर यहां ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर प्रखंड कार्यालय आना पड़ता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.