गिरडीह, मार्च 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सोनबाद पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य मालती देवी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और उनके चित्र पर पुष्प देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बतला दें कि 13 मार्च को सोनबाद पंचायत समिति सदस्य का आकस्मिक निधन हो गया था। शोक सभा के मौके पर स्थानीय मुखिया चमेली देवी, प्रतिनिधि चंद्रकांत मंडल, रेखा मंडल, वार्ड सदस्य भुनेश्वर मंडल, मंटू तुरी, असगर मियां, अजय वर्मा, जयदेव मंडल, बिनोद मंडल, चांदो मंडल, विपिन सिंह, मनोज, हेमराज और आंगनबाड़ी सेविका सहित ग्रामीणों द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.