लातेहार, जून 29 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पंचायत समिति सदस्यों के साथ प्रमुख सुशीला देवी और उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने सोमवार को बैठक की। बैठक में प्रखण्ड प्रशासन की ओर से करीब 8 महीने से मासिक बैठक नही होने पर नाराजगी जतायी गई। सभी सदस्यों ने चिंता जताते हुए कहा कि कई बार मांग करने के बावजूद पंचायत समिति की मासिक बैठक नही होने से ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं का समाधान नही हो पा रहा है। प्रमुख, उपप्रमुख सहित सभी पंचायत समिति सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर मासिक पंचायत समिति की बैठक नही हुई, तो लातेहार डीसी कार्यालय परिसर में धरना- प्रदर्शन किया जाएगा और उन्हें इसे लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में पंचायत समिति सदस्य आरती देवी, प्रवीण कुमार, संगीता देवी, नीलम देवी, बिना देवी, अनिता देवी, मंजू देवी आदि मौजूद थ...