पंचायत समिति में उठा निजी भवन में आंगनबाड़ी चलाने का मामला
सीवान, मई 9 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीसी की बैठक प्रखंड प्रमुख गुड़िया सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पिनर्थु खुर्द पंचायत सरकार भवन के मुद्दे पर तीखी नोक-झोंक के साथ जोरदार बहस हुई।
बैठक में मुद्दे पांडेयपुर पंचायत के मुखिया निरंजन सिंह ने सदन में सीडीपीओ पर आरोप लगाया कि सरकारी भवन होने के वावजूद अधिकांश आंगनवाड़ी केंद्र निजी भवन में संचालित होती है। इसके जबाब में सीडीपीओ द्वारा संतोषजनक जबाब नही दिया गया। जिसको लेकर सदन में उपस्थित सदस्य क्षुब्ध दिखे। बैठक में जीविका द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
योजनाओं की जानकारी बीपीएम अमृत प्रीतम ने बताया कि पंचायत स्तर पर नीरा उत्पादन का स्टॉल लगेगा। इच्छुक आवेदक आवेदन कर इंस्टॉल के लिए पंजीकरण कर सकते है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.