पंचायत समिति बैठक में समस्याओं की बौछार
देवघर, मार्च 20 -- देवघर, प्रतिनिधि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक की गई। प्रखंड क्षेत्र के 28 पंचायतों के पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया, जबकि कुछ सदस्य अनुपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न पंचायतों से आए सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। खासकर शिक्षा व्यवस्था, पेयजल संकट और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर सदस्यों ने गंभीर चिंता जताई। सदस्यों ने कहा कि कई पंचायतों में स्कूलों की स्थिति ठीक नहीं है, पेयजल की समस्या बनी हुई है और स्वास्थ्य सेवाएं भी अपेक्षानुसार नहीं मिल पा रही हैं। सदस्यों ने अपनी समस्याएं प्रखंड प्रमुख के समक्ष रखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से समाधान की जानकारी ली। हाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.