खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सदर प्रखंड सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक में पीएचईडी की लचर व्यवस्था पर रोष जताया गया। प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी ने उपस्थित अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि बैठक में जिन भी विषय पर चर्चा हो, उसका निष्पादन निश्चित रूप से होना चाहिए। वहीं बैठक में पहली बार सदर विधायक बबलू मंडल ने भी भाग लिया। विधायक ने कहा कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। जनप्रतिनिधियों के द्वारा बैठक में उठायी गई हर समस्याओं का समाधान हो। बैठक के दौरान सदस्यों ने पीएचईडी के लचर व्यवस्था पर गहरी नाराजगी सदस्यों द्वारा जताई गई। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि पंचायतों में हर घर नल का जल योजना पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहा है। आम जनता को हो रही परेशानियों से भी पंचायत समिति सदस्यों व मुखिया ने अवगत करा...