मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- तुरकौलिया। पंचायत समिति की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गया। बैठक के लिए प्रखंड प्रमुख विभा यादव, बीडीओ संतोष कुमार नियत समय पर सभागार में पहुंच गए। इस दौरान बैठक में शामिल होने तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मुखिया विनय कुमार, तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के मुखिया रामजन्म पासवान, राजकिशोर सिंह, अनिल पासवान सहित अन्य सदस्य पहुंचे। सदस्यों के लिए काफ़ी देर तक समिति की बैठक में लोग इंतजार करते रहे।लेकिन बैठक शुरू करने के लिए सदस्यों की संख्या कम पड़ गयी। जिसके कारण बैठक स्थगित हो गया। बीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि फिर बैठक आयोजित करने के लिए तिथि का निर्धारण किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...