बांका, अप्रैल 28 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार को लंबे समय बाद पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित हुई। प्रखंड प्रमुख मंजू देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने बैठक में लिए गए प्रस्ताव पर कार्रवाई नहीं होने पर क्षोभ व्यक्त किया। गरीबपुर के मुखिया नरोत्तम तिवारी ने कहा कि उनके पंचायत में सुखसागर बांध, नगधा बांध आदि की खुदाई के पूर्व सीमांकन कराने का प्रस्ताव अंचल कार्यालय में महीनों से लंबित है। आज तक सीमांकन तो नहीं हुआ लेकिन बांध की खुदाई पूरी हो गई। उन्होंने डुमरिया में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति मिल जाने के बावजूद अब तक भवन निर्माण कार्य एवं स्वास्थ्य सेवा शुरू नहीं किए जाने का मामला उठाया लेकिन प्रभारी बीडीओ उनकी बात समझ ही नहीं सके। यह भी पढ़ें- पंचायत समिति...