पूर्णिया, दिसम्बर 27 -- केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सदभावना सभागार में पंचायत समिति की सामान्य बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सरिता सरोज एवं उप प्रमुख विजय मिस्त्री के द्बारा संयुक्त रूप से किया गया। वही बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार कर रहे थे। बैठक में खासकर बिजली, कृषि से संबंधित समस्या का मुद्दा छाया रहा। सदन में सदस्यों ने समस्याओं को रखते हुए बताया कि समस्या का निदान नहीं होना बड़ी समस्या है, क्योंकि पूर्व में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में जो प्रस्ताव लिया गया था वह आज तक पूरा नहीं किया गया है। इसलिए आगामी आने वाले पंचायत समिति की बैठक में पूर्व के प्रस्ताव पर संविक्षा कर बैठक में भाग लेने का आह्वान किया गया। यह बातें गोआसी पंचायत के समिति सदस्य मो. मुमताज ने की। कहा कि गोआसी पंचायत के चकला गा...