साहिबगंज, अप्रैल 30 -- बोरियो। प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक गुरूवार को प्रखंड प्रमुख शांति बास्की के अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीडीओ नागेश्वर साव भी उपस्थित थे। बैठक में प्रमुख ने कृषि, शिक्षा, 15 वाँ वित्त की योजनाओं-टाईड व अनटाईड फंड, पीएम आवास, आबुआ आवास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी विभागों की समीक्षा की गयी। मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कमार, एमओ सुभाष कुमार, प्रखंड कल्याण सोनू कुमार, बीपीआरओ परमानंद मंडल, सभी पंचायत सचिव, पंसस बिमल किस्कू, मानवेल, अमन कुमार आदि थे। फोटो:02

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...