सराईकेला, मई 30 -- खरसावां। कुचाई प्रखंड सभागार भवन में शुक्रवार को पंचायत समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख गुड्डी देवी ने किया। विभिन्न विभागों की ओर से संचालित विकास योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। योजनाओं में तेजी लाने और जन समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। बैठक में बिजली, कृषि, शिक्षा, उद्योग, आपूर्ति, स्वास्थ्य, पशुपालन, मनरेगा और आवास योजना सहित कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बैंकों में एनपीए खाताधारकों को जागरूक कर सेटलमेंट कराने का आग्रह किया गया। पंचायत समिति सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की मांग उठाई। वहीं छोटासेगोई-किताकुटी क्षेत्र में बिजली तार झुके होने की शिकायत की गई। जिस पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा गोमियाडीह,...