दुमका, मार्च 8 -- जामा। जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को प्रमुख बसंती ज्योतिका मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब पड़े चापानलों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा बीडीओ ने सभी पंचायत समिति सदस्यों से खराब पड़े चापाकलों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा एक्स-रे, ईसीजी, किडनी, लीवर, सीबीसी सहित कई जांच की जा रही हैं। जेएसएलपीएस के तहत किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.