नवादा, मई 31 -- प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख प्रभावती देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रखंड प्रमुख ने रजौली विधायक का स्वागत किया। मेसकौर मुखिया राम नंदन कुमार ने पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर नल जल योजना की स्थिति के बारे में पूछताछ की। बिसियाइत की पंचायत समिति सदस्य राधा कुमारी, मिर्जापुर पंचायत समिति सदस्य कांति देवी, मुखिया सपना देवी ने नल जल योजना से पानी आपूर्ति की दयनीय स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की। जेई से नल जल को दुरुस्त कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की। मौके पर पूर्व प्रमुख प्रमुख अनुपस्थित दिखे। यह भी पढ़ें- पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा नल-जल का मामला उपप्रमुख गोरेलाल चौधरी सभी समिति सदस्य के अलावा मुखिया व पदाधिकारी गण मौजूद थे। बैठक में बीडीओ अश्विनी...