खगडि़या, अप्रैल 28 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के आईटी भवन में सोमवार क़ो पंचायत समिति की बैठक में फसल क्षति के आकलन की मांग गूंजी। वही बैठक शुरू होने से पूर्व जनप्रतिनिधियों के अलावा बैठे पंसस प्रतिनिधियों क़ो बैठक से बाहर जाने का निर्देश दिया गया। बैठक से बाहर जाने की बात सुनते ही पंसस प्रतिनिधि आग बबूला हो गए। बैठक की सरगर्मी तेज हो गई। आयोजित बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य आदि ने क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य जयंत चौधरी, रौशन रजक, मो. फिरोज, निलेश कुमार सहित कई सदस्यों ने आंधी और वर्षा से हुई फसल क्षति के आकलन में कथित धांधली का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि किसानों की वास्तविक क्षति का सही आकलन नहीं किया जा रहा है। जिससे पीड़ित किसानों को सरकारी लाभ मिलने में व...